13 September 2021 09:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 15-16 स्कूली छात्र संकट में आ गए। मामला जसरासर का है। कातर की विवेकानंद स्कूल की बस जसरासर बस स्टैंड से निकली थी। कुछ आगे निकलते ही एक मोटरसाइकिल बस के आगे आ गई। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने कट मारा, इतने में बह पलट गई। दुर्घटना ग्रस्त बस में 15-16 बच्चे थे। सभी को 108 एंबुलेंस व अन्य गाड़ियों में पीबीएम लाया गया। थानाधिकारी देवीलाल सहारण के अनुसार 19 वर्षीय शिव कुमार पुत्र श्रवण कुमार के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कुछ को मामूली चोटें आई हैं, अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पीबीएम में सभी की जांचें करवा दी गई है। सभी 9वीं 10वीं के विद्यार्थी थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 March 2022 01:57 PM