10 August 2020 06:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मिठाई की दुकान में बाल श्रमिक से काम करवाने वाले दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला हनुमानगढ़ के रावतसर में मिस्त्री मार्केट में स्थित मिष्ठान भंडार का है। जहां ऑपरेशन आशा -2 के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की मानव तस्करी विरोधी शाखा ने छापेमारी की। मौके पर बाल श्रमिक से काम करवाया जा रहा था। जिस पर बालक को वहां से मुक्त करवाकर आरोपी दुकानदार कृष्ण जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM