28 July 2026 03:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र के युवक का पाकिस्तान के आतंकी संगठन से संपर्क होने की बात सामने आई है। आरोपी की पहचान गोड़ू, बज्जू निवासी 18 वर्षीय अनिल डेलू पुत्र महावीर विश्नोई के रूप में हुई है।
बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि इंटेलीजेंस से रिपोर्ट मिली थी कि आरोपी युवक का पाकिस्तान के आतंकी संगठन शहजाद भट्टी से ताल्लुक है। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई। विभिन्न जांच एजेंसियां भी पूछताछ कर सकती है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी अनिल पाकिस्तान के उजेर नाम के व्यक्ति से संपर्क में है। उजेर आतंकी संगठन शहजाद भट्टी गुट का व्यक्ति है। उजेर का नाम अवैध हथियारों की तस्करी में भी आ चुका है।
चंद्रजीत सिंह के अनुसार उजेर के कहने पर अनिल ने 17 जुलाई को अपने एक जानकार के नाम से फर्जी सिम खरीदी। उस सिम पर आया ओटीपी उजेर को शेयर किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे का अनुसंधान कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार करेंगे। जसवीर कुमार ने कहा कि आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। अब उससे पूछताछ की जाएगी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM