14 July 2022 08:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे से पहले ग्राम पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सहायकों ने मांग की है कि जुलाई माह में 27 हजार ग्राम पंचायत सहायकों को संविदा सेवा नियमों के तहत अडॉप्ट कर नियमित किया जाए। नगरपालिका से प्रभावित सहायकों को भी यह लाभ दिए जाने की मांग की जा रही है।
सहायकों का कहना है कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में नियमितीकरण की बात कही थी। प्रक्रिया आगे भी बढ़ी। इसी के तहत संविदा सेवा नियम 2022 भी बनाया गया। इस बाबत गत 13 मई को शिक्षा निदेशालय ने सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा। मगर प्रस्ताव भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि अडॉप्ट और स्क्रीनिंग की अंतिम तारीखें भी निकल चुकी है।
27 हजार ग्राम पंचायत सहायकों के हित में नियमितीकरण की मांग की गई है। सहायकों ने जुलाई तक का समय देते हुए अगस्त में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 August 2021 02:19 PM