07 June 2021 03:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र की नहर में तैरता शव मिला है। शव हुसनसर फिल्टर प्लांट के पास मिला। सूचना पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया गया। एएसआई गुमानाराम ने बताया कि शव किसी युवक का है। वह 5-10 घंटे से अधिक पुराना नहीं लग रहा। मृतक की अनुमानित उम्र 30 वर्ष है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पंपिंग स्टेशन का कोई कार्मिक है। हालांकि अभी तक नाम पता मालूम नहीं चला है।
पुलिस पूर्ण शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM