11 September 2020 09:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वीर बिग्गाजी क्रिकेट प्रतियोगिता-2020 का समापन आज हुआ। नापासर क्षेत्र में 1 सितंबर से चल रही इस प्रतियोगिता का प्रसारण सोशल मीडिया माध्यमों से भी किया गया। बाबूलाल हुड्डा ने बताया कि दस दिवसीय टूर्नामेंट में 42 टीमों ने हिस्सा लिया। इन 42 टीमों में से बादनूं व कुचोर की टीम फाइनल तक पहुंची। दोनों के बीच फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले में बादनूं की टीम विजेता रही। वहीं कुचोर की टीम उप विजेता बनीं। विजेता टीम को 11000 रूपए नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं उप विजेता को इक्यावन सौ रुपए नकद प्रदान किए गए। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में यूको बैंक की गाढ़वाळा ब्रांच के प्रबंधक पारस गहलोत उपस्थित रहे। वहीं जगदीश कस्वां सरपंच प्रतिनिधि, श्रवण गोदारा, पूनम सारण व रामदयाल कस्वा भी अतिथि रूप उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
23 November 2022 07:41 PM