01 June 2020 01:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल होने वाला है। मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार तबादलों की बड़ी सूची लगभग तैयार हो चुकी है। इस सूची में विभाग के आला अधिकारियों के तबादले होंगे। जिसमें बीकानेर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा का नाम भी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बीकानेर संभाग से कम से कम तीन-चार आईपीएस बदले जाएंगे। वहीं पूरे प्रदेश के अधिकतर एसपी व आईजी बदल दिए जाएंगे। इसके अलावा एक सूची एएसपी रैंक के ऑफिसर्स की भी आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बीकानेर को इस बार महिला एसपी मिल सकती है। वहीं एक पुराने और कड़क एसपी का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है।
RELATED ARTICLES
31 October 2020 08:51 PM