02 August 2026 09:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा क्षेत्र में हुई बोलेरो व बस की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कानपुरा बस्ती, नोखा निवासी 30 वर्षीय गोपालराम पुत्र हीराराम लखारा के रूप में हुई है। मृतक कैंपर चालक था। उसका नोखा में ई-मित्र भी है।
वहीं भाटों का बास, नोखा निवासी 25 वर्षीय किशोर पुत्र मोहनराम सुथार, लकी गुर्जर, 27 वर्षीय मघा गिरी पुत्री मदन गिरी, कुलदीप, नीमकाथाना, सीकर निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र कैलाश मीणा, नीमकाथाना निवासी 28 वर्षीय अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम ब्राह्मण, सुरजीत व ओम कुमार सिद्ध आदि घायल हुए हैं। सभी का पीबीएम में इलाज जारी है।
नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि बोलेरो कैंपर नोखा से देशनोक करणी माता के दर्शन के लिए रवाना हुई थी। भामटसर के पास सामने से आ रही जैन ट्रेवल्स की बस नंबर आरजे 19 पीडी 0033 से भिड़ंत हो गई। बस बीकानेर से जोधपुर जा रही थी।
RELATED ARTICLES
16 October 2026 04:56 PM
21 August 2024 11:31 PM