31 December 2021 07:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 22 वर्षीय विवाहिता की कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना नाल थाना क्षेत्र के कांवनी गांव की है। नाल थाने के एच एम श्रवणराम के अनुसार मृतका का नाम पिंटू पत्नी मदन गोपाल ब्राह्मण है। दोपहर दो बजे मृतका की कुंड में डूबने से मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिंटू दुर्घटनावश कुंड में गिरी या आत्महत्या की। उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। मृतका के एक बच्ची व एक बच्चा है। वहीं पीहर लूणकरणसर के नाथवाणा में है। ख़बर लिखने तक मृतका के पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच चुके थे। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा।
RELATED ARTICLES
19 August 2025 02:33 PM