18 April 2023 12:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि रात को श्रीडूंगरगढ़ से 6 किलोमीटर बीकानेर की तरफ हाइवे पर दो मोटरसाइकिलों में तेज भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो दो व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में गिरीराजसर, कोलायत निवासी मोतीराम पुत्र चिमनाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हुआ। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लखासर निवासी तख्त सिंह व नारायण सिंह की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। ख़बर लिखने तक तख्त सिंह व नारायण सिंह का पोस्टमार्टम हो चुका था। वहीं मोतीराम का पोस्टमार्टम चल रहा है।
बता दें कि दुर्घटना के बाद घायलों को आपणो गांव सेवा समिति द्वारा पीबीएम पहुंचाया गया। जहां असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान व उमा शंकर भाटी ने घायलों की सेवा सुश्रुषा में मदद की।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
19 September 2020 03:20 PM