31 May 2020 01:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक सीओ व तीन थानेदारों सहित पचास पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, यानी इनमें से किसी को भी कोरोना नहीं है। दरअसल, एसपी प्रदीप मोहन शर्मा व एएसपी पवन मीणा के निर्देश पर एहतियातन यह जांच करवाई गई थी। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक सीओ नयाशहर सुभाष शर्मा, थानाधिकारी कोतवाली नवनीत सिंह धारीवाल, कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया व नयाशहर पूर्व थानाधिकारी गुर भूपेंद्र सहित समस्त कोतवाली थाना पुलिस की जांच करवाई गई। बता दें कि इन सभी की कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में ड्यूटी अधिक रही है। ख़ासकर कोतवाली थाना क्षेत्र में मरीज अधिक आने से इस थाने की पुलिस लगातार लंबे समय से कोरोना ड्यूटी कर रही है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
07 January 2021 11:07 AM