02 June 2025 02:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर का है। जहां सोमवार सुबह एक स्विफ्ट में सवार व्यक्तियों पर बोलेरो व कार में सवार होकर व्यक्तियों ने हमला कर दिया है। छत्तरगढ़ के कार्यवाहक थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि हमले में 24 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र दिलीप सिंह, 35 वर्षीय मेघसिंह पुत्र बाघ सिंह व 30 वर्षीय अजय सिंह पुत्र जीवराज सिंह घायल हो गए। उनका प्राथमिक इलाज छत्तरगढ़ सीएचसी में करवाया गया। जहां से उन्हें पीबीएम रेफर कर दिया गया। घायलों को काफी चोटें आई हैं, हालांकि पीबीएम सूत्रों के मुताबिक चोटें जानलेवा नहीं प्रतीत हो रही है। घायलों खतरे से बाहर हैं।
थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल के अनुसार घायल पक्ष व आरोपी पक्ष में पुरानी रंजिश है। घायल पक्ष ने 2023 में आरोपी पक्ष पर एक मुकदमा दर्ज करवाया था। अब आरोपी पक्ष के महावीर कस्वां, गंगाबिशन कस्वां, रामस्वरूप जाट व चार पांच अन्य ने मिलकर यह हमला किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बोलेरो व कार से घेराबंदी कर पीड़ित पक्ष की कार रोकी, इसके बाद मारपीट हुई।
RELATED ARTICLES
05 October 2020 03:51 PM