11 May 2022 06:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सैकड़ों युवाओं को नकलची बंदर बनाकर सरकारी सिस्टम व समाज को खोखला करने वाले कुख्यात तुलछाराम कालेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लाया गया। रीट के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा नकल मामले में जेएनवीसी थाने में दर्ज एक मुकदमें एक अंदर उसे गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मामले में पहले 4-5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हीं से पूछताछ में कालेर का नाम उजागर हुआ था। इसी मामले में जांच अधिकारी एएसपी अमित कुमार ने कालेर को गिरफ्तार किया है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि तुलछाराम पिछले करीब 8-10 सालों से नकल गैंग चला रहा है। वह रीट भर्ती के चर्चित नकल प्रकरण का सरगना भी रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े आपराधिक कृत्य के बाद भी वह हरबार सलाखों से बाहर निकल आता है और फिर से अपराध करता है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
24 February 2022 12:48 AM