04 July 2022 12:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को रतनगढ़ पहुंचे। यहां वे तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ पहुंचे थे। भागवत के स्वागत में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका भी पहुंचे। इस दौरान रांका ने आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से मोहन भागवत का सम्मान किया।

रांका ने बताया कि दोनों का सानिध्य अद्वितीय अनुभव देने वाला रहा। रतनगढ़ की धरा पर दोनों विभूतियों का मिलना रतनगढ़ वासियों के लिए काफी उल्लास कारक रहा। सरसंघचालक करीब तीन घंटों तक वहां रुके। इस दौरान राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम व जसवंत सिंह भी साथ थे। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
05 November 2024 07:17 PM