16 April 2022 11:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भागवत सुनने आई महिलाओं की चेन लूटने वाले गिरोह की एक महिला सहित एक नाबालिग नयाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस के अनुसार 12 अप्रेल को पूगल रोड़ स्थित माखण भोग उत्सव कुंज में भागवत कथा चल रही थी। इसी दौरान अज्ञात गैंग ने कुछ महिलाओं के गले में पहनी होने की चेन लूट ली। पुलिस के अनुसार मंजू देवी सोनी, कमला देवी कुम्हार सहित अन्य महिलाओं की चेन लूटी गई थी।
मामले में एसपी योगेश यादव के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार, वृताधिकारी नगर दीपचंद सहारण व सीआई गोविंद सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए बावरी गैंग की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग को निरुद्ध किया।
RELATED ARTICLES
02 April 2020 11:06 PM