22 June 2022 03:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर निवासी महिला द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना पवनपुरी रेलवे फाटक की है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के एएसआई ओमप्रकाश सीगड़ के अनुसार गोपेश्वर बस्ती निवासी 52 वर्षीय सीमा पत्नी स्वर्गीय गणेश स्वामी ने आज सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका सीमा रात को दम्माणी चौक अपनी बहन के पास थी। वहां उसका पीहर है। सुबह स्कूटी पर रेलवे फाटक तक आई। स्कूटी खड़ी की और ट्रेन के आगे आ गई।
अब तक की जांच में पता चला है कि उसके एक 21 वर्षीय पुत्र है, जो शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि मृतका सीमा परेशान थी।
RELATED ARTICLES
14 November 2021 06:48 PM