02 July 2020 10:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिला स्पेशल टीम ने नोखा पुलिस के साथ मिलकर दो तस्करों सहित पोस्त व मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसटी प्रभारी रमेश सर्वटा की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में साढ़े दस किलो पोस्त बरामद हुआ है। वहीं रामचंद्र नाथ व रामलाल जाट को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी नोखा निवासी ही हैं। आज वह पोस्त सप्लाई करने जा रहे थे लेकिन रमेश सर्वटा अपनी टीम व नोखा पुलिस के साथ पहले ही मौके पर पहुंच गए। दोनों पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
28 December 2023 08:54 PM