20 April 2020 09:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व साफ-सफाई के साथ साथ शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ चुरू कलेक्टर संदेश नायक ने होमियोपैथिक दवा सहित काढ़ा वितरित करवाया है। संदेश ने आरसेनियम अलबम (Arsenicum album) नामक यह दवा एक लाख लोगों को दी है। इस दवा से इम्यून सिस्टम कोरोना से बचाव में मददगार बनेगा। वहीं काढ़ा लगातार दिया जा रहा है। आयुर्वेदिक काढ़े को बनाने की विधि का पत्रक भी जारी किया है। जिससे आम आदमी काढ़ा बनाकर उपयोग कर सकें। वहीं इस पत्रक में हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं, जो काढ़े संबंधी सवालों का समाधान भी करेंगे। ऐसे में संदेश का यह प्रयोग कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फायदेमंद साबित हो सकता है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
01 February 2026 10:16 PM