09 March 2022 02:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर केशवरावपाटन में आयोजित देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर वसुंधरा राजे के वजूद को साबित कर दिया है। राजे के जन्मदिन पर निकली इस यात्रा में बीकानेर सहित प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे। माना जा रहा है कि भीड़ लाख के आंकड़े पर थी। इसी बीच भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने भी अपनी यादगार उपस्थिति दर्ज कराई। रांका ने राजे को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। पवन महनोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका के नेतृत्व में बीकानेर से 80 कार्यकर्ताओं के साथ देवदर्शन कार्यक्रम में पहुंच कर पूर्व सीएम राजे को जन्मदिन की बधाई दी गई। पूर्व सीएम राजे ने महावीर रांका द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की तथा निरन्तर सेवा कार्यों में जुटे रहने की बात कही। महनोत ने बताया बीकानेर से राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, श्रवण चौधरी, तेजाराम राव, देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, घनश्याम रामावत, महेन्द्र साध, गोविन्द सारस्वत, गोविंद झिंझवाल, मोहित बोथरा, आनन्द सोनी, जगदीश मोदी, राजेन्द्र व्यास, महेन्द्र जनागल, श्याम गहलोत, साहिल सोढा, मुकेश गहलोत, धनराज जाखड़, शंकरसिंह राजपुरोहित, रमेश भाटी व प्रणव भोजक शामिल रहे।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
21 January 2022 05:03 PM
