04 June 2020 02:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र की विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। 3 जून को सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली थी कि कक्कू निवासी तेजाराम मेघवाल की पत्नी मुन्नीदेवी की जलने से मृत्यु हो गई। मुन्नी की शादी आठ साल पहले तेजाराम से हुई थी। वहीं उसका पीहर नोखा के सीलवा में हैं। बताया जा रहा है कि मामले में सुबह मृतका के पति ने मर्ग दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा कि वह ईंट के भट्टे पर काम करता है। उसकी पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। वह जली हुई मिली थी। लेकिन शाम को मृतका के पिता ने मृतका के पति तेजाराम, ससुर जयराम, जेठ दुल्हाराम व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी पुत्री को जलाकर मार डाला। आरोप है कि ये सभी मृतका को दहेज के लिए भी तंग परेशान करते थे। पुलिस ने धारा 302 व 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ नेमसिंह चौहान कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM