24 November 2021 11:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में दूसरे दिन एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव आने से चिंता बढ़ गई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ बीएल मीणा ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सेक्टर डी में पिता पुत्र पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिता की उम्र 61 वर्ष है, उन्हेंं डेंगू हुआ था। डेंगू ठीक हो गया, फिर कोरोना जांच करवाई तो वह भी पॉजिटिव निकली। 29 वर्षीय पुत्र भी पॉजिटिव मिला है। इनकी हिस्ट्री लोकल ही है, ये कहीं बाहर नहीं गए थे। इसके अलावा एयर फोर्स में 44 वर्षीय ऑफिसर भी पॉजिटिव मिला है।
बता दें कि मंगलवार को एक स्कूली छात्र भी पॉजिटिव निकला था। सादुलगंज निवासी ये छात्र जयपुर के एक हॉस्टल में पढ़ता था। वहीं से पॉजिटिव होकर बीकानेर लौटा, यहां भी जांच में पॉजिटिव पाया गया।
RELATED ARTICLES
04 January 2024 05:20 PM