22 April 2020 11:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने आज यानी 22 अप्रेल को इसे तैयार कर लिया है। इन वैज्ञानिकों का दावा है कि यह वैक्सीन इम्यूनिटी को जबरदस्त तरीके से बढ़ाकर कोरोना को मात देगी। बताया जा रहा है कि इसका पहला ट्रायल कल यानी 23 अप्रेल को इंसानों पर किया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है इसके इंसानों पर ट्रायल से पहले ही विश्व के सात सेंटरों में उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें से एक सेंटर भारत में बताया जा रहा है। अगर यह वैक्सीन दावे के अनुसार काम कर जाती है तो पूरे विश्व के लिए यह बड़ी राहत होगी। बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ सही रहा तो सितंबर से यह मार्केट में आनी शुरू हो जाएगी। वहीं भारत में दिसंबर से इसके मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि अगर भारत में इसका सेंटर है तो अनुमान यह भी है कि भारत को भी यह सितंबर से मिल सकती है। फिलहाल दुआ कीजिए कि यह प्रयोग सफल हो। उल्लेखनीय है पहली एंटी बायोटिक पेंसिलिन का अविष्कार भी इसी यूनिवर्सिटी ने किया था।
RELATED ARTICLES
07 March 2021 11:50 AM