08 March 2022 02:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दोहरीकरण के तहत चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से राजस्थान के विभिन्न जिलों के बीच चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे से मिली सूचना के अनुसार करीब 18 मार्च तक ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके तहत करीब 6 ट्रेनें आंशिक रद्द व 2 ट्रेनें पूर्ण रद्द की गई है। वहीं 8 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। बता दें कि यह कार्य जोधपुर मंडल के डेगाना-फुलेरा रेलखंड में चल रहा है। ऐसे में जयपुर, बीकानेर, चुरू, सीकर, रींगस, श्रीगंगानगर, झालावाड़, कोटा, जोधपुर के बीच अथवा यहां से होकर चलने वाली लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी। प्रभावित ट्रेनों के नाम, नंबर सहित रद्द व बदलाव की तारीख वार जानकारी के लिए ख़बर में दिए दोनों चार्ट देखें। -देखें चार्ट


RELATED ARTICLES
19 August 2022 02:18 PM