27 November 2020 08:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 28 नवंबर शनिवार को बिजली कंपनी एक असुविधा व एक सुविधा देने वाली है। असुविधा यह होगी कि गंगाशहर थाना क्षेत्र के बड़े भाग में बिजली कटौती रहेगी। वहीं बिजली बिल जमा करवाने हेतु कैश काउंटर खुले रखकर लोगों की असुविधा दूर की जाएगी। बिजली कटौती चौधरी कॉलोनी, महादेव टाईल्स, रोड न. 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, नोखा रोड, शिव वैली, गंगाशहर, गणेश टैंट हाउस, चौपडा बाडी, हंसा गेस्ट हाउस के सामने, करनानी मौहल्ला, सिंघल हास्पिटल, गौतम चौक, संतोषी माता का मंदिर, गंगाशहर पुलिस स्टेशन, रामदेव मंदिर, तोलियासर भेंरूजी मंदिर, रांका चौपडा मौहल्ला, हरिराम का मंदिर पुरानी लाईन, मालू गेस्ट हाउस, किरन टेलर, बालबाडी स्कूल, जैन कॉलेज, बजाज शो रूम, विद्या निकेतन, बोथरा चौक, बोथरा गर्ल्स स्कूल, गांधी चौक, हरिराम जी गोशाला, चोरडिया चौक, जैन मंदिर, खिलाडी चौक, भूरा हाउस के पास, शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लौहार कॉलोनी, घरसीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी, बसन्त कुंज, तुलसी विहार कॉलोनी, आजाद नगर, स्वर्ण जयंती व गोविन्द विहार में रहेगी। यहां सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तीन घंटे की बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव हेतु की जाएगी। वहीं कैश काउंटर शाम साढ़े चार बजे तक खुले रहेंगे। ऐसे में जिनके बिल जमा नहीं हुए हैं उन्हें शनिवार की वजह से असुविधा नहीं होगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 September 2023 01:56 PM