13 February 2021 07:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। मामला चरखड़ा स्थित एक ढ़ाणी का है। 72 वर्षीय चंद्र कंवर राजपूत इस ढ़ाणी में अकेली रह रही थी। आज शाम चार बजे जब मृतका का पुत्र एडवोकेट टीकमसिंह ढ़ाणी पहुंचा मां मृत मिली। सूचना पर सीओ नेमसिंह चौहान, प्रशिक्षु आरपीएस प्रेम कुमार व थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। प्रेम कुमार ने बताया कि मृतका के सर के आगे के हिस्से में धारदार हथियार से वार किया गया है। हालांकि कौनसा धारदार हथियार काम में लिया गया यह अभी पता नहीं चल पाया है। अनुमान है कि हत्या बीती रात के बाद ही की गई है। पुलिस टीम मौके पर सुराग तलाश रही है, अभी तक कोई क्लू नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता टीकमसिंह नोखा में ही वकालत करता है तथा किसी से रंजिश रखने वाला नहीं है। ऐसे में हत्या की पहेली और भी जटिल लग रही है। पुलिस सूत्रों का अनुमान है कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद अथवा लूट वजह रही हो। प्रेम कुमार ने कहा कि फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस प्रयास कर रही है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
03 February 2022 10:04 PM