19 October 2020 02:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाबालिग व युवाओं में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति के पीछे इन दिनों चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।15 से 25 साल के लड़के ऐशो आराम की ज़िंदगी के लिए बड़े बड़े अपराध करने लगे हैं। हाल ही में देशनोक के अशोक मूंधड़ा के 12 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग मामले में भी ऐसी ही खौफ़नाक हकीकत सामने आई। 14 अक्टूबर की शाम को हुई इस वारदात के कुछ ही घंटों में किडनैपर को दबोच लिया गया। दो करोड़ रूपए की फिरौती से शुरू ही बात पांच लाख पर आकर तय हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बॉलीवुड सिंगर बनकर मुंबई में ऐशो आराम की ज़िंदगी जीना चाहता था। लेकिन मुंबई में रहने और सिंगर बनने के लिए उसे बहुत सारे पैसे चाहिए थे। इसी वजह से उसने मूंधड़ा के बेटे को किडनैप कर लिया था। उल्लेखनीय है कि आरोपी की उम्र मात्र साढ़े सत्तरह वर्ष निकली, हालांकि घटना के दिन पुलिस द्वारा आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई गई थी। बता दें कि मूंधड़ा बीकानेर अनाज मंडी के व्यापारी हैं। वहीं नोखा व बीकानेर में चल रहे अपना घर आश्रम यही संचालित करते हैं।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
24 February 2026 10:15 AM
