11 March 2020 11:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने वाले युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। मामला चुरू जिले के सुजानगढ़ का है। जहां 50 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप था कि मनीष कुमार गोलानी व मंगतूनाथ उर्फ मनसुख नाथ उससे बीस लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। दरअसल, आरोपी परिवादी को एक सूने मकान में पार्टी का कहकर ले गए थे। जहां शराब पिलाई गई। जब परिवादी शराब के नशे में था तो एक लड़की को वहां बुलाया गया। परिवादी के अनुसार लड़की ने परिवादी को शारीरिक संबंध के लिए दबाव डाला तथा ऐसा न करने पर शोर मचाने की बात कही। परिवादी ने बताया कि वह डर गया था, लेकिन नशे में था इसलिए उसे आगे कुछ भी याद नहीं
। लेकिन इसके बाद दोनों युवकों ने उस लड़की के साथ के वीडियो क्लिप व फोटो उसे भेजे तथा बीस लाख रूपए न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए जाल बुना और आरोपियों को तीन लाख लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है। मामले में चुरू एसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एएसपी व सीओ के सुपरविजन में थानाधिकारी मनोज कुमार ने उप निरीक्षक राकेश सांखला मय टीम बनाई थी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM