04 December 2023 12:06 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारी त्रिकोणीय मुकाबले में आशा के विपरीत लूणकरणसर विधायक ने फिर से जीत हासिल कर ली है। विधायक सुमित गोदारा ने एक नहीं पूरे तीन लड़ाकों को हरा दिया है। हालांकि चौथे लड़ाके टक्कर में नहीं थे, लेकिन पूर्व मंत्री होने की वजह से वे गिनती में थे। लूणकरणसर में हुई चुनावी गुत्थमगुत्था में बीजेपी के सुमित गोदारा ने 60452 वोट हासिल किए। कांग्रेस के डॉ राजेंद्र मूंड ने 51583 वोट हासिल किए, लेकिन वे जीत से 8869 वोट दूर रह गए। वहीं हवा के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी प्रभुदयाल सारस्वत तीसरे नंबर पर रहे। वें पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल से काफी आगे रहे। निर्दलीय विरेंद्र बेनीवाल को 29895 वोट ही मिले, जबकि प्रभुदयाल को 45379 वोट मिले। यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनावी दंगल में कूदे थे। जिनमें आर एल पी के शिवदान को 3170, असंख्य समाज के फूसाराम को 2494, निर्दलीय श्यामसुंदर को 2383 व बीएसपी के खेताराम को 1819 वोट मिले। यहां 1819 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नापसंद किया, उन्होंने नोटा पर ठप्पा लगाया।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
23 January 2021 12:42 AM