05 December 2025 11:20 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सलाखों के पीछे बंद युवक के सिर पर चोट लगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है। सलीम नाम के युवक के सिर पर चोट लग गई। चोटिल युवक को पुलिस द्वारा ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो टांके लगाकर उसे छुट्टी दे दी।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक युवक बीछवाल जेल का कैदी था। हालांकि बीछवाल जेल से ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। संभव है कि युवक किसी थाने में कस्टडी में रहा हो। सवाल यह भी है कि युवक के सिर पर चोट कैसे लगी? मामला मारपीट का भी हो सकता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM