06 June 2022 01:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रामपुरा बाईपास पर खाली प्लॉट में चोरी की गाड़ियां मिली है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम ने मौके पर दबिश देकर वाहन जब्त कर लिए हैं। वहीं प्लॉट मालिक 45 वर्षीय राजकुमार पड़िहार पुत्र बाबूलाल फरार है।
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी कि रामपुरा बाईपास काली माता मंदिर के पास स्थित राजकुमार के प्लॉट में चोरी के वाहन हैं। मौके पर दबिश दी तो वहां एक वर्ना कार, एक बोलेरो, तीन लॉड बॉडी, एक स्विफ्ट कार, एक बुलेट व नौ नंबर प्लेट मिली। सभी वाहनों व नंबर प्लेटों को जब्त कर लिया गया। वाहनों के कागज नहीं मिले हैं। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467, 469, 471 व 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
11 September 2026 09:26 AM