14 June 2020 11:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आचार्य महाप्रज्ञ की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर गंगाशहर के तेरापंथ किशोर मंडल ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक संदेश दिया है। मंडल ने आचार्य तुलसी समाधि स्थल यानी नैतिकता के शक्ति पीठ के लिए ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर मशीन भेंट की है। मशीन का उद्घाटन मुनि कुशलकुमार के मंगलपाठ से हुआ। इस दौरान मुनि कुशलकुमार ने कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता की सराहना की। वहीं तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़ ने मशीन की महता बताते हुए इसे कोरोना से बचने में महत्त्वपूर्ण साधन बताया। किशोर मंडल संयोजक गुनित आंचलिया ने कहा कि शक्ति पीठ में प्रतिदिन अनेक श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में मशीन उपयोगी साबित होगी। गुनित ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ का जन्म आज ही के दिन यानी 14 जून 1920 को टमकोर में हुआ था। रवि सेठिया ने कहा कि इस सकारात्मक सोच को मूर्त रूप देने में 28 किशोरों ने अपनी पॉकेट मनी से राशि बचाई।
उल्लेखनीय है कि इस मशीन को खरीदने में गुनित, रवि, प्रथम, मुदित, जिनेश बैद, सौरभ, रिषभ, हिमांशु, साहिल, चेतन, कुलदीप, जयंत, निति, दिपेश, प्रद्युम्न, अनुज, मुदित, पीयूष, हितेश, निहाल, प्रतीक, संदीप, धीरज, जिनेश पुगलिया, सिद्धार्थ, राहुल, नमन व चिराग सहयोग रहा। उद्घाटन के दौरान पीयूष लूणिया, भरत गोलछा व देवेंद्र डागा भी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
26 December 2023 03:40 PM