28 November 2025 11:43 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर सीआई कविता पूनिया ने नयाशहर थाना इलाके के जुआरियों की नींदे उड़ा दी है। अबकी बार केसिनो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जनों को गिरफ्तार किया है। कविता पूनिया मय टीम ने थाना क्षेत्र के दो केसिनो पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार दोनों केसिनो सैटेलाइट अस्पताल के आस पास ही चल रहे थे। पुलिस ने एक ठिकाने से 7 केसिनो मशीनें व 20150 रूपए नकद बरामद किए। यहां से गली नंबर 12, लालगढ़ निवासी 19 वर्षीय अफराज पुत्र रुसतम अली, राणीसर बास निवासी 47 वर्षीय घनश्याम पुत्र धनराज राजपुरोहित, राणीसर बास निवासी 38 वर्षीय अजयपाल पुत्र मूलसिंह राजपूत, सी-367, करणी नगर निवासी 47 वर्षीय राजपाल पुत्र रामेश्वर ब्राह्मण, गली नंबर 6, रामपुरा बस्ती निवासी 46 वर्षीय नंदलाल पुत्र केसरीमल नायक, पंडित धर्म कांटे के पीछे, गजनेर रोड़ निवासी 38 वर्षीय महबूब अली पुत्र शौकत अली व ठठेरा बाजार, सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद नियाज़ पुत्र हारुन को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे ठिकाने से राणीसर बास निवासी 49 वर्षीय बाबूलाल पुत्र रामप्रताप विश्नोई, ओडों का बास, सर्वोदय बस्ती निवासी 49 वर्षीय संतोष पुत्र रूपाराम मेघवाल व श्रीरामसर टंकी के पास के निवासी 30 वर्षीय मनीष पुत्र महावीर प्रसाद पड़िहार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया एक केसिनो अमरजीत नाम के व्यक्ति का होने की जानकारी प्राप्त है, वहीं दूसरा केसिनो बाबूलाल विश्नोई का बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर एएसपी सौरभ तिवाड़ी व सीओ सिटी श्रवण दास संत के सुपरविजन तथा सीआई कविता पूनिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राकेश गोदारा व सब इंस्पेक्टर कोहर सिंह मय टीम ने की।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 February 2026 10:17 PM