14 April 2020 04:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर उपनगर में श्री श्री 1008 सालमनाथ धोरा समिति द्वारा बेजुबान जानवरों को चारा खिलाया जा रहा है। समिति के अरिहंत बुच्चा ने बताया कि उनके द्वारा 800 किलो सूखा चारा, 5000 लीटर पानी और श्वानों के लिए रोटी और टॉस दिया जा रहा है।
अरिहंत ने बताया कि प्रशासन की तरफ से इन बेजुबान पशुओं पर ध्यान नही दिया जा रहा है, इसलिए हमारी संस्था ने यह बीड़ा उठाया है ताकि कोई जानवर भूखा ना रहे।
इस दौरान मोहित बुच्चा, पंकज रामदेव, मनीष मोढाणी, सुरेश मेवाड़ा, गणेश, भागीरथ खुड़िया आदि सालमनाथ धोरा समिति के सदस्य मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
12 August 2020 11:35 PM