23 March 2020 02:01 PM

कोरोना अलर्ट- सपोर्ट लॉक-डाउन
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी से संकट में आए देश को बचाने के लिए हमारा घर बैठना प्रथम समाधान बन चुका है। राजस्थान सहित कई राज्यों में लॉक-डाउन कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें आदि खुली रह सकती है, ताकि जीवनयापन हो सके। पुलिस-प्रशासन दुकानदारों से समझाइश कर दुकानें बंद करवा रहे हैं। इस बीच बीकानेर में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो लॉक डाउन का समर्थन नहीं कर रहे हैं। विशेषतौर पर परकोटे के अंदर दुकानें संचालित हो रही है। कुछ दिनों का यह लॉक डाउन आने वाले बड़े संकट को रोक देगा। हमें चाहिए कि हम समझें और कुछ दिन घर पर बैठें। ज्ञात रहे कि कुछ दिनों में कोई करोड़पति नहीं बन जाएगा। प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्री से लेकर एसपी-कलेक्टर तक सबने रात-दिन एक कर रखा है ताकि कोरोना महामारी से देश बच जाए। वहीं चिकित्सक व इनका स्टाफ तो हर वक्त अपनी जान को खतरे में डालकर भी संदिग्धों व पीड़ितों का इलाज़ कर रहे हैं। ऐसे में आमजन भी अपना दायित्व समझे और घर से ना निकले, क्योंकि जिंदगी है तो सबकुछ है। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ आप सब से अपील करता है कि लॉक डाउन का सपोर्ट करें।
RELATED ARTICLES
14 December 2022 09:58 PM