02 February 2022 10:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रानी बाज़ार रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बागीनाड़ा हनुमान मंदिर से आगे रानी बाज़ार रोड़ की है। जहां कुछ देर पहले स्कूटी नंबर आरजे 07 एस एस 2824 पिकअप नंबर आरजे 50 जीए 0978 में जा घुसी। भिड़ंत में स्कूली चालक घायल हुआ। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठा युवक बाल बाल बच गया।रास्ते से गुजर रहे शिखरचंद डागा, शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, शिव चुरा, रवि मार व अमित पाणेचा आदि ने घायल की सुध ली। तुरंत अस्पताल भिजवाया। डागा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि घायल का नाम पता अस्पताल जाने पर ही पता चलेगा।
वहीं असहाय सेवा संस्थान के अनुसार घायल की पहचान रामपुरा मैन रोड़ निवासी निर्मल पटवा पुत्र प्रह्लाद बताई जा रही है। निर्मल के साथ स्कूटी पर बैठे युवक करण सिंह ने बताया कि निर्मल उसे रास्ते में मिला था। कहा, कहीं चल के आते हैं। निर्मल ने शराब पी रखी थी। रास्ते में हादसा हो गया। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार ने घायल की जांच आदि करवाने में मदद की।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
26 August 2020 04:31 PM