10 July 2020 04:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दुकान पर आए ग्राहक से गंगाशहर के दो भाई संक्रमित हो गये हैं। पुरानी लाईन निवासी इन दोनों भाईयों की सिटी कोतवाली क्षेत्र में दुकान हैं। इनकी दुकान पर तिलक नगर निवासी ग्राहक खरीददारी के लिए आया था। यह ग्राहक पॉजिटिव पाया गया तो इन्होंने भी अपनी जांच करवाई। 8 जुलाई को दोनों ने सैंपल दिए थे, आज इन दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें कि गंगाशहर में आज अब तक चार पॉजिटिव आ चुके हैं। अन्य दोनों पॉजिटिव 7 वर्ष की बच्ची व 21 वर्ष की युवती है। इनके घर में पहले से एक सदस्य पॉजिटिव है।
RELATED ARTICLES
09 January 2022 11:15 AM