26 August 2025 08:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक महिला सहित दो बालिकाएं लापता हो गई है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार मामले में युवक ने रिपोर्ट दी है कि उसकी मामी, छोटी बहन व बहन की दोस्त रामदेवजी मंदिर का कहकर घर से निकली थी। जो दूसरे दिन 24 घंटे बीत जाने पर भी घर नहीं लौटी है। मामी के पास मोबाइल था जो स्विच ऑफ आ रहा है।
मामी की उम्र 25 वर्ष, बहन की उम्र 14 वर्ष व उसकी दोस्त की उम्र भी लगभग 14-15 वर्ष ही बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की है। तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। परिजनों को यह नहीं पता कि वह सुजानदेसर के रामदेवजी गई या रूणीचा गई।
RELATED ARTICLES
03 July 2020 10:41 PM