06 April 2020 11:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जरूरतमंदों का राशन हजम करने वाले डिपो होल्डरों को इस कार्रवाई से सबक ले लेना चाहिए। नापासर थानाधिकारी संदीप पूनिया ने रविवार शाम को डिपो होल्डर पूराराम के खिलाफ गेहूं के गबन मामले मुकदमा दर्ज किया है। प्रवर्तन अधिकारी संदीप झांकल ने रिपोर्ट दी कि आरोपी पूराराम द्वारा राशन कार्ड धारकों का 28.55 क्विंटल गेहूं गबन किया गया है। पूनिया ने धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में इस तरह से और भी डिपो होल्डरों द्वारा गबन करने का अनुमान है। कई डिपो होल्डर कार्ड धारक को राशन नहीं दे रहे तो कम राशन देने के मामले तो बड़ी संख्या में सामने आ सकते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 October 2022 02:10 PM