20 April 2021 01:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 2020 के कोरोना सीजन में अपने काम से बीकानेर का दिल जीत चुके पूर्व सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा एक बार फिर बीकानेर में कोरोना मैनेजमेंट करते दिखेंगे। रौद्र हुए कोरोना के बाद बीकानेर में लगातार मीणा की जरूरत महसूस हो रही थी। इस पर कलेक्टर नमित मेहता ने मीणा को बीकानेर बुलवा लिया है। मीणा ने बताया कि सचिवालय से उन्हें बीकानेर कलेक्ट्रेट ऑफिस में ज्वाइन करने का आदेश हुआ है। वे कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में कोविड मैनेजमेंट करेंगे।
बता दें कि कलेक्टर अपने जिले में जरूरत अनुसार किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को बुलवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सचिवालय में मांग भेजनी पड़ती है। फिर सचिवालय संबंधित को आदेश कर देता है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएमएचओ मीणा को बीकानेर से हटाए जाने के बाद वे हाईकोर्ट चले गए थे। जहां से उनके पक्ष में अस्थाई आदेश भी हुए। अब वह मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
RELATED ARTICLES
08 April 2022 03:18 PM