18 September 2026 05:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानीचामी की शिकायत पीएमओ तक पहुंची है। मामला एक मार्केट के नियम विरुद्ध निर्माण का है। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह राजावत के अनुसार रतन बिहारी पार्क के पास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे अजय सोलंकी का मार्केट है।
आरोप है कि यह मार्केट नियम विरुद्ध बनाया गया है। तत्कालीन निगम कमिश्नर अशोक असीजा को शिकायत की गई थी। तब मामले की जांच हुई और असीजा ने जांच रिपोर्ट में मार्केट का निर्माण नियम विरुद्ध माना। तब तक दो मंजिल निर्मित हो चुकी थी। हालांकि पांच मंजिल प्रस्तावित थी।
राजावत के अनुसार उन्होंने नियम विरुद्ध बने मार्केट को तोड़ने की गुहार लगाई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। कलेक्टर नम्रता को भी शिकायत की। अजय ने दुकानें बेच दी और निगम को कहा कि दुकानें किराए पर दी है।
आरोप है कि बीकानेर प्रशासन ने नहीं सुनी तो सीएमओ तक शिकायत की। मगर वहां भी झूठा निस्तारण कर दिया गया। तब पीएमओ तक शिकायत करनी पड़ी। पीएमओ से कॉल आया, उन्होंने सारी जानकारी ली। कहा है कि शीघ्र समाधान होगा। राजावत ने मामले में निगम कमिश्नर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
RELATED ARTICLES
04 September 2022 06:19 PM