09 September 2020 07:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग में पाकिस्तानियों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। बीती रात करीब दो बजे श्रीगंगानगर के ख्यालीवाला लगती सीमा से दो घुसपैठियों ने जीरो लाइन क्रॉस कर ली। बीएसएफ ने घुसपैठियों को गोलियों से मार गिराया। गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ख्यालीवाला की भारत-सीमा से घुसपैठ करने वाले ये नागरिक पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। उनसे पिस्टल्स, मैगजीन्स, राउ़ड्स, नाइट विजन डिवाइस, पाक करेंसी व आइडिएनटिटी कार्ड बरामद किए गए हैं। बीएसएफ आईजी अमित लोढ़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों हेरोइन की तस्करी करने आए थे।
RELATED ARTICLES
29 August 2020 01:14 PM