06 July 2026 08:58 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा तहसील के किरतासर गांव में मां बेटे सहित तीन की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है।
मृतकों की पहचान किरतासर निवासी 30 वर्षीय प्रेमा पत्नी अर्जुनराम नायक, 15 वर्षीय नरेंद्र पुत्र अर्जुनराम नायक व 10 वर्षीय मनोज पुत्र शैतानाराम नायक के रूप में हुई है।
नोखा थानाधिकारी आरपीएस अरविंद भारद्वाज ने बताया कि अर्जुनराम का परिवार एक खेत काश्त करता है। वहीं एक कच्ची डिग्गी बनी हुई है। प्रेमा डिग्गी में उतरी तो वहीं डूब गई।
उसे बचाने के लिए उसका पुत्र 15 वर्षीय पुत्र नरेंद्र भी उतरा, वह भी डूब गया। बाद में 10 वर्षीय मनोज ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह भी डूब गया।
तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मनोज पड़ोसी का पुत्र था। वह नरेंद्र के साथ खेल रहा था।
भारद्वाज के अनुसार प्रेमा का पीहर नौरंगदेसर है। बताया जा रहा है कि प्रेमा का विवाह छोटी उम्र में ही हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
20 December 2020 12:13 AM