04 January 2022 04:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोचा है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार आरोपी की पहचान भुट्टों का बास निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र सिकंदर अली के रूप में हुई है। आरोपी के पास अवैध पिस्टल मिली। वह पिस्टल लेकर पूगल रोड़ पर खुलेआम घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। चारण के अनुसार युवक के खिलाफ पूर्व का भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
RELATED ARTICLES
23 March 2020 06:30 PM