28 July 2021 06:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवती गंभीर घायल हो गई है। युवती को सीकर से आए राहगीरों ने पीबीएम में भर्ती करवाया। पीबीएम चौकी के हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी के अनुसार उदयरामसर बाईपास से ओवरब्रिज के बीच अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने युवती को टक्कर मारी। वह गंभीर घायल हो गई। युवती का अचेत अवस्था में इलाज चल रहा है। पहचान के प्रयास जारी हैं।
आप भी फोटो देखकर पहचान करें।


RELATED ARTICLES
28 August 2023 01:01 PM