06 October 2020 02:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पब्लिक पार्क में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई के अनुसार घटना दो वर्ष पहले की बताई जा रही है। जब नाबालिग बालिका से उसके जीजा व उसके दो अन्य साथियों ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। उसके एक बच्चा भी हुआ, जिसकी मौत हो गई।
इसके बाद पीड़िता नागौर अपनी बहन के पास चली गई। अब जब यहां लौटी तो कोई सेल्टर होम नहीं मिला। जिस पर वह बालिका गृह चली गई। जहां पूछताछ में दो साल पुराने मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस के अनुसार परिवादिया व आरोपी खानाबदोश हैं। इनका कोई एक ठिकाना नहीं है। परिवादिया की रिपोर्ट में पुलिस ने पोक्सो एक्ट व 376डी भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में मासूम नाम के एक आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर पवन भदौरिया कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 February 2026 03:30 PM