08 December 2020 12:31 AM

-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सफल एक वर्ष पूर्ण करने का दावा करने वाली महापौर को ये चार वीडियो जरूर देखने चाहिए। ये वीडियो रानी बाज़ार से लगते बांद्रा बास तिराहे से गंगाशहर जैन कॉलेज तक की मुख्य सड़क के हैं, जो हाइवे में मिलती है। सभी वीडियो बुधवार दोपहर तीन बजे के आस पास लिए गए। गंदगी के ढ़ेर पर मंडराती गायें निगम के मुंह पर तमाचा मार रही हैं और सवाल कर रही हैं निगम प्रशासन से, कमिश्नर व महापौर से। सवाल उनसे भी जो गाय के नाम पर राजनीति करते हैं। शहर की दुर्दशा के साथ साथ माता के दर्जे से सुशोभित होने वाले गौवंश की दुर्दशा के यह वीडियो हर जागरुक नागरिक के दिल पर चोट करते हैं फिर पता नहीं जिम्मेदारों को चोट क्यों नहीं लगती।गौ वंश को चारे की जगह कचरा और गंदगी खानी पड़े तो यह शर्मनाक है।बता दें कि स्मार्ट सिटी बीकानेर की बदहाली दर्शाने वाले ये वीडियो मुख्य सड़क के हैं , फिर आंतरिक गलियों व चौबारों की दुर्दशा पर तो रोना भी नहीं बनता। ख़बरमंडी न्यूज़ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के दायित्व का निर्वहन करते हुए इस तरह के मुद्दों पर लगातार आवाज़ उठाता है। सफाई के इस मुद्दे पर पक्ष विपक्ष की जिम्मेदारी तय होती है। हो भी क्यों नहीं, आख़िर यह सवाल शहर की शोभा का है।
देखें वीडियो https://youtu.be/oCjjrwHP8YE
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 October 2020 09:00 PM