04 November 2023 11:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत विधानसभा को लेकर सूत्रों के हवाले से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बीजेपी संगठन पूनम कंवर के डमी प्रत्याशियों के रूप में दो भाजपाईयों से पर्चा भरवाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कुम्हार महासभा के चंपालाल गेदर व श्याम सिंह हाडला से डमी प्रत्याशियों के में पर्चा भरवाया जा सकता है। बता दें कि शुक्रवार को पूनम कंवर के अलावा उनके ससुर देवीसिंह भाटी ने भी बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था। हालांकि देवीसिंह को पार्टी ने अधिकृत नहीं किया था। कोलायत की राजनीति लगातार रोचक बनती जा रही है। बता दें कि पहले देवीसिंह स्वयं ही टिकट चाहते थे। मगर पार्टी ने उनकी पुत्रवधू पूनम कंवर को टिकट दिया। पूनम कंवर पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि तब वह हार गई थीं।
RELATED ARTICLES
14 May 2020 08:47 PM