09 July 2020 11:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात पीबीएम में मृत अवस्था में लाई गई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। शहर के रघुनाथ मंदिर के पास की निवासी 55 वर्षीय राजकुमारी की बुधवार रात तबीयत बिगड़ी, जिस पर उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी आई कोरोना रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई। बता दें कि बुधवार को पारीक चौक निवासी महिला की जयपुर में कोरोना से मृत्यु हुई थी। ऐसे में बुधवार को कोरोना से बीकानेर की दो महिलाओं की मौत हुई, जिनमें से एक में कोरोना की पुष्टि गुरूवार को हुई।
RELATED ARTICLES
12 September 2022 12:54 PM