02 June 2023 09:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की नई पीढ़ी को पथभ्रष्ट करने में कुछ रेस्टोरेंट व होटल अपनी भरपूर भूमिका अदा कर रहे हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी में ऐसे ही रेस्टोरेंट्स की भरमार है जहां बालक बालिकाओं व युवक युवतियों के लिए प्राइवेसी उपलब्ध करवाई जा रही है। केबिन से लेकर रूम तक की व्यवस्था दी जा रही है। लालची रेस्टोरेंट्स यह भी नहीं देख रहे कि प्राइवेट स्पेस लेने वाला कपल बालिग है या नाबालिग। व्यास कॉलोनी के गोल मार्केट में एक ऐसा ही रेस्टोरेंट्स है, जो है तो रेस्टोरेंट मगर सिटिंग केबिन के साथ साथ रूम नुमा स्लीपिंग केबिन उपलब्ध करवा रहा है। इस केबिन में पलंग लगा है। एक ही दरवाजे में पर्दे के पार्टिशन के साथ एक सिटिंग केबिन व एक स्लीपिंग केबिन दिया जा रहा है। देखा जाए तो रेस्टोरेंट के नाम पर होटल ही संचालित की जा रही है। केबिन के लिए एक घंटे का तीन सौ रुपए व स्लीपिंग केबिन के लिए एक घंटे का 600 रूपए चार्ज वसूला जाता है। खाना पीना अलग है। चौंकाने वाली बात यह है सोसायटी व बाजार के बीच खुल्लमखुल्ला चल रहे इस अनैतिक धंधे के खिलाफ सब आंख मूंदकर बैठे हैं। यही नहीं जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी क्षेत्र, जयपुर रोड़ इस अनैतिक कार्य का हब बना हुआ है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे भी ऐसा ही खेल चल रहा है।
तहकीकात में सामने आया है कि यहां बीकानेर की बड़ी बड़ी स्कूलों के स्टूडेंट्स कपल बनकर पहुंचते हैं। इन बालक बालिकाओं व युवक युवतियों को यह भी नहीं पता कि उन्हें केबिन में भले ही प्राइवेसी मिल रही है मगर केबिन व रेस्टोरेंट के बाहर वह लोगों की नज़र में है।
बीकानेर के इन बिगड़ते हालातों से हर कोई चिंतित हैं मगर अधिकतर अभिभावकों तक इन बच्चों की रोमेंटिक केबिन स्टोरी पहुंच ही नहीं पाती। वह अपने बच्चों को इन कारनामों से दूर मान बैठते हैं, यही वजह है कि सोसायटी के बीच भी रेस्टोरेंट्स के नाम अनैतिक धन्धें चल रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
22 January 2023 11:47 PM