30 July 2021 04:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के खेल सितारे राहुल सारस्वत ने राजस्थान फुटबॉल जगत में बीकानेर का नाम ऊंचा कर दिया है। हाल ही में राजस्थान फुटबॉल संघ द्वारा जयपुर में आयोजित राजस्थान फुटबॉल लीग 2021 में राहुल ने हिस्सा लिया था। बीकानेर फुटबॉल अकादमी के उमेश सिंह शेखावत ने बताया कि गोलकीपर राहुल ने नीरजा मोदी क्लब की तरफ से सात मैच खेले। जिसमें तीन मैचों में उसने सिर्फ चार गोल खाए। वहीं चार मैचों में एक भी गोल नहीं खाया। राहुल के इस शानदार प्रदर्शन ने राजस्थान फुटबॉल जगत में खलबली मचा दी। इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उसे बेस्ट गोलकीपर चुना गया है।
बता दें कि इस लीग में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कुल दो सौ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मैदान में हुए समापन समारोह में राहुल को बेस्ट गोलकीपर के अवार्ड से नवाजा गया। इस समारोह में प्रदेश खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह राठौड़, सचिव दिलीप सिंह शेखावत सहित फुटबॉल जगत की हस्तियों ने शिरकत की।
राहुल की इस खुशी पर बीकानेर फुटबॉल अकादमी व साथियों ने खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 January 2024 11:56 PM